Showing posts with label congress. Show all posts
Showing posts with label congress. Show all posts

Saturday, January 5, 2019

गांधी परिवार, रक्षा सौदे, हथियार दलालों व् बिचौलियों से संबंध और घोटाले।

#जीप_घोटाला, देश का पहला घोटाला था जो #जवाहरलाल_नेहरू के कालखंड में हुआ और उसमें बिचौलिया थे नेहरू के करीबी मित्र व् तत्कालीन #ब्रिटेन में #भारत के उच्चायुक्त वीके कृष्ण मैनन, और उस घोटाले के सफल एग्जीक्यूशन के बाद ही #नेहरू ने वीके कृष्ण मैनन को प्रमोशन देकर अपने कैबिनेट में स्थान दे दिया।
#बोफोर्स_घोटाला, यह घोटाला #राजीव_गांधी के कालखंड में हुआ था इसमें बिचौलिया था इटालियन उद्योगपति #क्वात्रोची, जो राजीव गांधी की इटालियन बीवी सोनिया गांधी का पारिवारिक मित्र था, और सोनिया गांधी जब इटली से भारत आयी तो दहेज में #ओटावियो_क़वात्रोचि को साथ लेकर आई थी, क़वात्रोचि उसी छत के नीचे रहता था जिस छत के नीचे सोनिया गांधी और राजीव गांधी रहा करते थे।
#नेवी_टैंकर_घोटाला, यह घोटाला #मनमोहन_सिंह के कार्यकाल में हुआ जब कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी थी और सुपर पीएम बन के रिमोट कंट्रोल से सरकार चला रही थी, इस घोटाले में नेवी के लिए एक टैंकर लिया गया जिसका ठेका एक इटालियन कंपनी फिंकइंटेरिया को दिया गया, इस इटैलियन कंपनी #फिंकइंटेरिया ने दोयम दर्जे का स्टील उस टैंकर के निर्माण में प्रयोग किया, और कुछ ही समय बाद टैंकर नेवी को मिलने के बाद प्रयोग के दौरान उसके हल में दरारें आ गई,
#अगस्ता_वेस्टलैंड_घोटाला, यह घोटाला भी #सोनिया_गांधी की देखरेख में हुआ इसमें इटैलियन कंपनी ऑगस्टा को कॉन्ट्रैक्ट देने हेतु रिक्वायरमेंट्स की शर्तें और हेलीकॉप्टर के स्पेसिफिकेशन ही बदल दिए गये,
हेलीकॉप्टर का जो संस्करण उस समय केवल कागजों पर था उसका सौदा कर लिया गया, यहां तक कि ट्रायल भी किसी दूसरे हेलीकॉप्टर पर करवा दिए गए, पूरा कार्य सोनिया गांधी की देखरेख में हुआ और इसमें बिचौलिया था #क्रिश्चियन_मिशेल, #इटली के कोर्ट में मुकदमा भी चला सोनिया गांधी, #अहमद_पटेल का नाम निकल कर आया और यह भी प्रमाणित हुआ कि भारत के नेताओं और पत्रकारों को घूस दी गई थी, अब क्रिश्चन मिशेल भारत की कस्टडी में है और उसने #मिसेज़_गांधी, इटैलियन औरत की संतान का जिक्र भी किया है।
#राहुल_गांधी के भी संबंध हथियार दलालों से छुपे हुए नहीं है, #नेवी_वार_रूम_लीक केस में अपराधी और हथियारों के बड़े दलाल #अभिषेक_वर्मा व् उसकी विदेशी पत्नी के साथ राहुल गांधी की गुप्त मुलाकात सुर्खियां बटोर चुकी है।
गांधी परिवार के दामाद #रॉबर्ट_वाड्रा का परम मित्र #संजय_भंडारी भी एक हथियारों का दलाल है, और जब सोनिया गांधी सत्ता में थी तो पूरा प्रयास किया गया था की रफाल सौदे में भी संजय भंडारी को एक मोटा कॉन्ट्रैक्ट मिल सके, किंतु एक्सपर्टीज़ के अभाव के कारण #रफाल की निर्माता कंपनी #डसॉल्ट ने संजय भंडारी को कोई भी कॉन्ट्रेक्ट देने से हाथ खड़े कर लिए, इसी संजय भंडारी ने सोनिया गांधी के दामाद और राहुल गांधी के जीजा वाड्रा को विदेश में सम्पत्तियां भी खरीदकर दीं हैं।
आज कांग्रेस के दोनों मालिक, मां-बेटा सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों ही 5000 करोड़ के #नेशनल_हेराल्ड_घोटाले में जमानत पर है, जिसमें उन्होंने गैर कानूनी तरीके से #नेशनल_हेराल्ड की 5000 करोड़ की संपत्ति अपने नाम कर ली और वो पैसा डकार गए।
किंतु विडंबना देखिए की वही दागदार लुटेरा #गांधी_परिवार व् #कांग्रेस जिसके हथियार दलालों से पुराने व् घनिष्ठ संबंध रहे है, हर रक्षा सौदे में दलाली और घूस खाने का जिनका इतिहास रहा है,
वो लोग #भाजपा के उस राफेल सौदे पर झूठे आक्षेप लगा रहे है जिस रफाल सौदे को #सुप्रीम_कोर्ट तक पूरी तरह एग्जामिन कर चुका है, और अपने निर्णय में कह चुका है कि इसमें किसी भी प्रकार की कोई भी गड़बड़ी नहीं है,
किंतु लुटेरी कांग्रेस और घोटालेबाज #गांधी परिवार अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी की बेदाग छवि खराब करने हेतु उनपर झूठे आरोप लगाकर किसी प्रकार चुनाव जीतने के हथकंडे अपनाने लगे हैं, आवश्यकता है कि लुटेरी कांग्रेस और घोटालेबाज गांधी परिवार के संग "नेम एंड शेम" की रणनीति का प्रयोग किया जाए।
🇮🇳Rohan Sharma🇮🇳 



Thursday, January 3, 2019

कांग्रेस के दरबारी पत्रकारों का पाखंड व् कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी का झूठ

आज मैं आपको न्यूज़-ट्रेडर, उर्फ़ प्रेस्टीट्यूट, उर्फ़ प्रेश्याओँ, उर्फ़ दलाल पत्रकारों, उर्फ़ दरबारी पत्रकारों की परिभाषा देने जा रहा हूँ |
*******************************************
तथ्य:
⭕️ रफाल सौदे की कुल कीमत 58 हजार करोड़ रुपए।
⭕️ डील के अंतर्गत ऑफसेट क्लॉज़ 50%।
⭕️ यानी भारत से की जाने वाली खरीदारी 29 हजार करोड़ रूपये।
⭕️ 29 हजार करोड़ में हिस्सा डसाल्ट, सफरन और थेल्स का।
⭕️ डसाल्ट द्वारा भारतीय कम्पनीयों संग ज्वाइंट वेंचर और उससे की जाने वाली खरीदारी 8400 करोड़।
⭕️ डसाल्ट द्वारा खरीदारी ज्वाइंट वेंचर व् निवेश हेतु चुनी गई छोटी बड़ी भारतीय कंपनियों की कुल संख्या 56,
जिनमे से एक कंम्पनी अनिल अंबानी की।
⭕️ अनिल अंबानी की कंपनी को मिले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 450 करोड़।
💥 ️ राहुल गांधी और कांग्रेस जिस रफाल डील को 10 वर्ष में पूरा नहीं कर सके और उसका हवाला देकर 526 करोड़ का आंकड़ा उछाल रहे हैं वह केवल विमान की कीमत है,
जिसमे न कोई हथियार व् मिसाइल था, न कोई ट्रेनिंग क्लॉज़, न स्पेयर्स और लॉजिस्टिक्स एग्रीमेंट, न सर्विस और मेंटेनेंस एग्रीमेंट, न ही फ़लीट अवेलिबिलिटी क्लॉज़,न ही विमान की क़्वालिटी पर लेटर ऑफ़ एश्योरेंस था, न ही उस डील में AESA रडार सम्मिलित था,
💥 जबकि आज जो लगभग 1600 करोड़ की कीमत है वो पुरे वेपनाइज़्ड हथियारों व् METEOR और SCALP जैसे मिसाइलों से लैस फुली लोडेड राफाल की है, जिसमे लॉजिस्टिक्स स्पोर्ट, स्पेयर्स-मेंटेनेंस सर्विस एग्रीमेंट, ट्रेनिंग क्लॉज़, फ़लीट अवेलिबिलिटी क्लॉज़, क़्वालिटी पर लेटर ऑफ़ एश्योरेंस हैं और लेटेस्ट RBE2-AA AESA राडार भी सम्मिलित है
**************************************
कांग्रेस का अध्यक्ष राहुल गांधी जो खुद 5000 करोड़ के नेशनल हेराल्ड घोटाले में कोर्ट से मिली जमानत पर बाहर है, वो अपने दरबारी पत्रकारों को बुलाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के नाम पर मजमा लगाता है, और कहता है कि “नरेंद्र मोदी ने 526 करोड़ का विमान 1600 करोड़ में लिया और अनिल अंबानी को ₹30,000 करोड़ दे दिए”
🌑 अब सारे तथ्य सामने होने के बावजूद भी उन दरबारी पत्रकारों में से एक भी व्यक्ति घोटालेबाज जमानती राहुल गांधी से इस आंकड़े पर प्रमाण व् साक्ष्य नहीं मांगता,
🌑 सारे तथ्य सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रमाणित होने के बाद भी कोई दरबारी पत्रकार राहुल गांधी के आगे यह तथ्य रखकर उससे प्रश्न नहीं करता,
🌑 कोई दरबारी पत्रकार नहीं पूछता की यदि कांग्रेस की डील इतनी अच्छी थी, तो 10 वर्ष में कांग्रेस उसे पूर्ण क्यों नहीं कर सकी ?
🌑कोई दरबारी पत्रकार नहीं पूछता कि कांग्रेस की डील में क्या राफाल के हथियार, लॉजिस्टिक्स स्पोर्ट, मेंटेनेंस, सर्विस एग्रीमेंट, ट्रेनिंग क्लॉज़, फ़लीट अवेलिबिलिटी क्लॉज़ AESA रडार सम्मिलित था ?
यही हमारे देश के पत्रकारों का स्तर है, जो 1947 से लेकर आज तक इस लुटेरे घोटालेबाज गांधी परिवार के चरणों में लोटते रहे हैं और यह घोटालेबाज कांग्रेस और लुटेरा गांधी परिवार इनके आगे हड्डियां डालकर इनका मुंह बंद कर सैकड़ों घोटालों और रक्षा सौदों में मोटी घूस खाकर देश को लूटता रहा है।
🇮🇳Rohan Sharma🇮🇳

Wednesday, January 2, 2019

कांग्रेस मंत्री ममता भूपेश: "मेरी जाती ही मेरी प्राथमिकता है"

कांग्रेस की राजस्थान सरकार में मंत्री ममता भूपेश का कहना है कि "मेरी जाती ही मेरी प्राथमिकता है"
किसी क्रांतिकारी पत्रकार, मीडिया मुग़ल, सेक्युलर लिब्रल, बुद्धिजीवी ने इसे कोई महत्व नही दिया और कुटिलता से इस वक्तव्य को दबा दिया गया,
यदि BJP के किसी बूथ लेवल वर्कर ने भी ऐसा कह दिया होता तो अभी तक पूरी भाजपा को एक जाति की पार्टी बताकर देश भर के लोगों को उसके विरुद्ध भड़काने का और आगजनी फैलाने का कार्य विपक्षी दलों, बुद्धिजीवियों, कम्युनिस्टों, समाजिक कार्यकर्ताओं ने आरंभ कर दिया होता और मीडिया उस आग में तेल डालने के कार्य मे लग चुका होता।
अब विडंबना देखिये की जिस कांग्रेस पार्टी के लोग ऐसी मानसिकता रखते हैं, वही कांग्रेस पार्टी BJP पर साम्प्रदायिक व् जातिगत भेदभाव का आरोप लगाती है।
🇮🇳Rohan Sharma🇮🇳

कर्ज माफ़ी के नाम पर कांग्रेस द्वारा छले गए किसान के शब्द

चाणक्य ने कहा था
"सदैव दूसरों की गलतियों से सीख लो, यदि स्वयं की गलतियों से सीख लेने का प्रयास किया तो तुम्हारी आयु कम पड़ जाएगी"
यहां पर इस वीडियो में आप मध्य प्रदेश के इस किसान की बात सुनिये जो अभी संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को वोट देकर आया है, क्योंकि उसे इस बात का लालच था कि उसका कर्जा माफ हो जाएगा,
और अब जब कांग्रेस की सरकार राज्य में बन चुकी है तब उसे पता चला कि जिन नियमों व् शर्तों के अनुसार कांग्रेस द्वारा कर्ज माफी की जा रही है उससे मुश्किल से मात्र 3% कर्जधारक किसानों को ही लाभ मिलेगा, और बाकी के 97% कर्जदार किसान केवल हाथ मलते रह जाएंगे,
आज यह बेचारा स्वयं स्वीकार कर रहा है की इसे शौंचालय और मकान भाजपा ने बनवाकर दिया,
जो बिजली, पानी व यूरिया की सुविधाएं इसे सुलभता से भाजपा के शासन में मिल रही थी वो सब कांग्रेस राज में नदारद हैं,
और आज बेचारा वही कांग्रेस को वोट देने वाला किसान कांग्रेस की सरकार बनने के बाद
अपने खेतों की सिंचाई हेतु कभी बिजली के लिए गिड़गिड़ा रहा है,
तो कभी इन सर्दियों के दिनों में घण्टों लाइनों में लगकर पुलिस की लाठियां खा रहा है
और उसके बाद दोगुने-तिगुने दाम पर ब्लैक में यूरिया खरीदने को विवश है।
इस किसान के शब्द और इसकी स्थिति देश की बाकी जनता के लिए एक ज्वलंत उदाहरण है जिनपर आगामी लोकसभा चुनाव में वोट डालकर नई केंद्र सरकार चुनने का दायित्व है, आशा है कि वह कांग्रेस द्वारा इन जैसे ठगे गए किसानों की गलतियों से सीख लेकर कांग्रेसी लालच में आये बिना अपने विवेक का उपयोग कर उचित निर्णय लेंगे।
🇮🇳Rohan Sharma🇮🇳

Tuesday, January 1, 2019

सत्ता मिलते ही कांग्रेस ने वंदे मातरम किया प्रतिबंधित

इतना हंगामा क्यों है ?
जिस कांग्रेस की रैलियों में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते रहे हों, पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद जिनके पक्ष में बयान देता हो, वो कांग्रेस "वंदे मातरम" बंद नहीं करेगी, तो और कौन करेगा ?
इसपे कोई अचरज नहीं होना चाहिए, मुझे अचरज तो इस बात पर है कि, यह सब कुछ होगा, जानते हुए भी लोग कांग्रेस को वोट देकर आये, किंतु उससे भी अधिक अचरज उन प्रखर राष्ट्रवाद की मशाल थामे लोगों पर है जो अच्छी खासी राजनीतिक समझ रखने के बावजूद उसी कांग्रेस के विजय पथ के निर्माण हेतु लोगों को नोटा के लिए प्रेरित करते थे, और आज भी उसी प्रयास में लगे हुए हैं।
🇮🇳Rohan Sharma🇮🇳

Saturday, December 29, 2018

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर सही, कांग्रेस के दबाव में अमित शाह को फंसाना चाहती थी सीबीआई: कोर्ट

🌀 सोहराबुद्दीन मामले में अदालत का कहना है कि मुठभेड़ की जांच पहले से सोचे समझे गए एक सिद्धांत के साथ कई राजनीतिक नेताओं को फंसाने के मकसद से की गई थी।
Image may contain: one or more people, people sitting and text🌀 विशेष सीबीआई न्यायाधीश एसजे शर्मा ने 21 दिसंबर को मामले में 22 आरोपियों को बरी करते हुए 350 पृष्ठों वाले फैसले में यह टिप्पणी की। अपने आदेश में न्यायाधीश शर्मा ने कहा कि जांच राजनीति से प्रेरित थी।
वर्तमान राजनीति में एक ट्रेंड चल रहा है जिसमें जब भी किसी अपराधिक मुकदमे में किसी नेता पर कार्यवाही होती है तो उसकी पार्टी सत्ताधारी दल भाजपा पर बदले की भावना से की गई कार्यवाही का आरोप मढ़कर अपना पल्ला झाड़ने का प्रयास करती है और वह नेता भी अपने आप को भाजपा की दुर्भावना से प्रेरित राजनीति का विक्टिम दिखाने का कुत्सित प्रयास करने लगता है,
यह ट्रेंड हमने लालू यादव, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, कार्ति चिदंबरम, पी चिदंबरम, अभिषेक मनु सिंघवी व् कई अन्य नेताओं के केस में देखा, और इनकी पार्टियों ने जांच एजेंसियों व् कोर्ट पर सरकारी दबाव में काम करने का झूठा आरोप लगा दिया और देश की जनता को भ्रमित करने का पूरा प्रयास किया।
जबकि वास्तविकता यह है कि सीबीआई, आईबी, ईडी, एनआईए को कोंग्रेस ने अपने विरोधियों को निपटाने का हथियार बना रखा था, औऱ कोर्ट तक ने सीबीआई को "पिंजरे का तोता" की उपाधि दी थी, कांग्रेस के ही आदेश पर इशरत जहां और सोहराबुद्दीन जैसे जेन्युइन एनकाउंटरओं को फर्जी घोषित किया गया, समझौता एक्सप्रेस व मक्का मस्जिद में धमाके करने वाले इस्लामिक आतंकियों को छोड़कर निर्दोष हिंदुओं को फंसाया गया और निर्दोष लोगों को वर्षों तक जेल में डालकर अमानवीय यातनाएं दी गई, उन पर दबाव बनाया गया भाजपा नेताओं पर झूठे आरोप लगाने हेतु,
कर्नल पुरोहित, असीमानंद, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, डीजी बंजारा के बयानों से यह बात उजागर होती है,
अब सोहराबुद्दीन केस में अदालत का जो निर्णय आया है वह प्रमाणित करता है कि कांग्रेस सत्ता का दुरुपयोग कर अपने विरोधियों को फसाने हेतु उन पर झूठे केस दर्ज करवाती थी, निर्दोष लोगों को अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए जेलों में सढ़ाती थी और सिर्फ अपना राजनीतिक उल्लू सीधा करने के लिए कांग्रेस ने अपने शासनकाल में कई निर्दोषों के जीवन तबाह कर दिए और कईयों का करियर नष्ट कर दिया, 1947 से आजतक कांग्रेस यही कुकर्म व् घटिया राजनीति करती आई है, और अब समय आ चुका है कि जनता इस कांग्रेस का भयानक चरित्र वह चेहरा पहचान ले।
🇮🇳Rohan Sharma🇮🇳
Image may contain: 1 person, eating, text and food
Image may contain: 1 person, text
Image may contain: text

Friday, December 28, 2018

कांग्रेस और अभिव्यक्ति की आज़ादी

कांग्रेस के शीर्ष नेता सार्वजनिक वक्तव्यों में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर उपदेश देते मिल जाते हैं, किंतु कांग्रेस का वास्तविक कल्चर यह है कि जो कुछ उनके पक्ष में नहीं है उसे या तो दबा दो या प्रतिबंधित कर दो,
फिलहाल एक मूवी आ रही है "एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर" नामक, जिसमें कांग्रेस के 2004-2014 के शासनकाल में "ईमानदार" प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दर्शाया गया है, वही "ईमानदार" मनमोहन सिंह जिनके कार्यकाल में देश में सबसे अधिक व् विश्व के सबसे बड़े घोटाले हुए और मनमोहन सिंह चुपचाप अपने राजनीतिक आकाओ को लूट में पूर्ण सहयोग करते रहे और जनता का धन व् देश का खजाना लुटवाते रहे,
उस काल खंड में मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू की लिखी किताब एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर यह फ़िल्म बनी है, और कांग्रेस इस फ़िल्म को प्रतिबंधित करवाने तथा इसका प्रदर्शन रुकवाने हेतु कमर कस चुकी है,

ट्रेलर देख कर यह स्पष्ट हो जाता है कि यह फ़िल्म मनमोहन सिंह का चित्रण एक बेबस दीन-हीन व्यक्ति के रूप में करती है और कांग्रेस की तत्कालीन अध्यक्षा सोनिया गांधी को सुपर पीएम के रूप में दर्शाती है इसीलिए कांग्रेस नही चाहती कि यह फ़िल्म रिलीज़ हो,
वैसे किताबों व् फिल्मों को प्रतिबंधित करने का कांग्रेसी चलन जवाहरलाल नेहरू के समय का है, हमने कुछ समय पुर्व एक विस्तृत लेख तथ्यों सहित लिखा था की किस प्रकार कांग्रेस अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दमन करती आ रही हैं,
आप चाहें तो इसे पढ़कर अनुमान लगा सकते हैं कि कांग्रेस अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कितना महत्व देती है।
https://m.facebook.com/Rohan.Sharma258/albums/1922131747866698/
🇮🇳Rohan Sharma🇮🇳
बेचारे पूर्व पीएम को खुद केक तक नहीं काटने दिया,
कायदे से तो केक अपने हाथ से खिलाया जाता है,
किंतु जिस तिरस्कार के भाव से केक दिया है, समझना मुश्किल हो रहा है कि दिया है या आगे फेंका है....
यह कृत्य ही कांग्रेस कल्चर के विषय में बहुत खुश उजागर कर देता है।
🇮🇳Rohan Sharma🇮🇳

Thursday, December 27, 2018

हिन्दू पुरुषों के प्रति कांग्रेस का सौतेला व्यवहार

Image may contain: 4 people, textतीन तलाक बिल पर कांग्रेस का कहना है कि, यह बिल मुस्लिम महिलाओं का सशक्तिकरण नहीं, बल्कि मुस्लिम पुरुषों को दंडित करने वाला है,
यानी जो कांग्रेस हिन्दू कोड बिल व् हिन्दू मैरिज एक्ट लायी थी जिसके अंतर्गत
हिन्दू परुष
o यदि दूसरी शादी करे तो उसे जेल का प्रावधान,
o तलाक के लिए वो कोर्ट के चक्कर लगाए,
o तलाक में पत्नी को अपनी आधी सम्पत्ति दे,
o तलाक में अपने माता पिता की एक चौथाई सम्पती दे,
o महिला को गुजारा भत्ता दे,
o यदि नही देता तो जेल जाए

जबकि वही कांग्रेस आज चाहती है कि
o तलाक देने का कोई अधिकार मुस्लिम महिला के पास न हो।
मुस्लिम पुरुष :-
o तीन-तीन बीवियां रखे, जब चाहें तलाक देकर नई ले आये
o तीन शब्द बोलकर बीवी बच्चों को घर से निकाल सके।
o तलाक के बाद बीवी का शौहर और उसके परिवार की संपत्ति में कोई अधिकार न हो।
o तलाक के बाद बीवी को कोई गुजारा भत्ता न मिले।
o बीवी बच्चों को बिना एक पैसा दिए सड़क पर फेंक सके और उसे कोई दंड न हो।
o हलाला के नाम पर बीवी का यौन शोषण करवाये
कांग्रेसियों से जानना चाहूंगा कि जब मुस्लिम पुरुषों पर इस कानून के लागू होने को तुम उसे उन्हें दंडित करने की संज्ञा दे रहे हो, तो दशकों से तुमने जो हिन्दू कोड बिल व् हिन्दू मैरिज एक्ट हिन्दू पुरुषों पर लागू कर रखा है वो दंड तुमने हिंदुओं को ही क्यों दिया ?
हिंदु पुरुषों पर अलग कानून और मुस्लिम पुरूषों के लिए अलग कानून कौन सा लोकतांत्रिक न्याय है ?
क्या जनता इसका अर्थ ये निकाले की कांग्रेस हिंदू पुरुषों से द्वेष रखती हैं और मुस्लिम पुरुषों से प्रेम करती है?
🇮🇳Rohan Sharma🇮🇳

Wednesday, December 26, 2018

कांग्रेस राज में यूरिया के लिए पुलिस के डंडे खाते किसान

कांग्रेस सरकार का मध्य प्रदेश -
खाद के लिए लाइन में लगे किसान पुलिसिया डंडे खाते हुए,
शिवराजसिंह चौहान की भाजपा सरकार में किसानों को कभी खाद व् यूरिया की कमी नहीं हुई थी, न ही किसानों को इतनी लंबी लाइने लगानी पड़ती थीं, और न ही पुलिस उनपर डंडे बरसाती थी,
किंतु कांग्रेस ने सत्ता में आते ही ऐसी स्थिति बना दी है जो नोटबंदी की किसी लाइन में भी नहीं देखी गयी थी।

वैसे कांग्रेस को मध्यप्रदेश में सत्ता किसानों ने ही सौंपी है क्योंकि कांग्रेस द्वारा जीती गयी अधिकांश सीट ग्रामीण क्षेत्रों की हैं, अब स्थिति देखिये की जिन किसानों ने वोट दिया आज कांग्रेस उन्हीं किसानों को डंडों से सुतवाकर उनके वोट का आभार जता रही है।
देश भर की जनता को यह वीडियो ध्यान से देखकर कांग्रेस का चरित्र और कांग्रेस को सत्ता सौंपने का दुष्परिणाम समझने की आवश्यकता है।

NIA ने भारत मे पकड़ा ISIS मॉड्यूल,देश मे सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग

NIA ने भारत मे पकड़ा ISIS मॉड्यूल,देश मे सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, दिल्ली व् यूपी के 17 स्थानों पर छापेमारी, 10 जेहादी पकड़े गए,
पकड़े गए लोगों में
Image may contain: 3 people एक मौलवी,
एक एमिटी नोयडा का सिविल इंजीयनिरंग छात्र,
एक बीए तृतीय वर्ष का छात्र
एक ऑटो-रिक्शा चालक
एक वेल्डिंग की दुकान का मालिक
दो कपड़ा व्यापारी
एक मोबाइल की दुकान का मालिक
एक सिमकार्ड बेचने वाला
एक महिला जेहादी

Image may contain: text सम्मिलित हैं, 10 संदिग्धों को डिटेन भी किया गया है,
इन लोगों के पास से 7.5 लाख रुपये, 100 मोबाइल फोन, 135 सिम कार्ड, कुछ लैपटॉप, देसी रॉकेट लॉन्चर, 12 पिस्टल, 112 बम टाइमर, 25 किलो बम बनाने का केमिकल बरामद हुआ इनका सरगना अमरोहा का मुफ़्ती सोहेल है, और दिल्ली से पकड़े गए लोगों के नाम हैं ज़ुबैर, अनस, जायद और आज़म, इन लोगों ने इंटेरिगेशन में कुबूला की दिल्ली के झंडेवालान स्थित आरएसएस के दफ्तर, और दिल्ली पुलिस के हेडक़वार्टर की इन्होंने रेकी कर रखी थी।
NIA और यूपी ATS ने 5 जेहादी अमरोहा से पकड़े और एक जेहादी को अमरोहा के मदरसे से उठाया गया, इनके पास से विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है, साथ ही साथ दिल्ली के जफराबाद में भी छापे पड़े हैं जहां से 5 अन्य जेहादी पकड़े गए,
एक सप्ताह पूर्व NIA ने तमिलनाडु में रेड मारकर 7 जेहादी पकड़े थे जो हिंदूवादी संगठनों के नेताओं की हत्याओं के षड्यंत्र रच रहे थे, उन्ही पकड़े गए जेहादियों से प्राप्त जानकारी द्वारा ही आज ये जेहादी पकड़े गए हैं और 17 स्थानों पर रेड मारी गयी है,
अब इनके पास से बरामद समग्री से अनुमान लगा लीजिये की ये लोग किस स्तर की आतंकी घटना को अंजाम देने जा रहे थे।
मोदी नीत भाजपा सरकार बनने के बाद से भारत मे विभिन्न स्थानों से ISIS से जुड़े 103 जेहादी आतंकी पकड़े जा चुके हैं, और यह मोदी की भाजपा सरकार की ही देन है कि देश मे आज आतंकवाद केवल कश्मीर तक सीमित होकर रह गया है और निर्दोष नागरिकों के प्राण आज सुरक्षित हैं,
2014 से पूर्व कांग्रेस सरकार ने देश की आंतरिक सुरक्षा को जेहादी आतंकीयों के रहमोकरम पर रखा हुआ था हर सप्ताह देश मे बम धमाके होते थे, कांग्रेस के 10 वर्षों के राज में हजारों निर्दोष नागरिक जेहादी आतंकियों द्वारा मारे गए थे, किन्तु कांग्रेस सरकार NIA जैसी सुरक्षा एजेंसी को उनके विरुद्ध कोई कार्य नही करने देती थी,
बल्कि उस समय तो कांग्रेस सरकार ने NIA को ट्विट्टर फेसबुक पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और चिदम्बरम के भ्र्ष्टाचार के विरुद्ध लिखने वालों को पकड़कर जेल में डालने के काम तक सीमित कर रखा था, यानी जिस NIA को देश की सुरक्षा के काम पर लगाना था उस NIA को कांग्रेस ने गांधी परिवार और अन्य घोटालेबाजों के बचाव में लगा रखा था, तथा जिस NIA को जेहादी आतंकियों का दमन करना था वो सोशल मीडिया पर लिखने वालों के दमन में लगा रखी थी, और आज देखिये की मोदी नीत भाजपा सरकार के अंतर्गत उसी NIA ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए जेहादी आतंकवाद की न केवल कमर तोड़ दी है बल्कि देश और भारत के 130 करोड़ नागरिकों की भी आतंकवाद से सुरक्षा सुनिश्चित कर दी है।
किंतु आज विडंबना यह है कि देश की अधिकांश आबादी को भाजपा सरकार द्वारा देश की आंतरिक सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा हेतु किये गए प्रशंसनीय कार्य का कोई बोध ही नहीं हैं, अधिकांश नागरिक आज उन्हें मिली हुई जेहादी आतंकवाद से सुरक्षा को "फ़ॉर ग्रांटेड" समझ कर बैठे हुए हैं, और 2004 से 2014 के मध्य देश की आंतरिक सुरक्षा की स्थिति को ही भुला बैठे हैं।
🇮🇳Rohan Sharma🇮🇳

Tuesday, December 25, 2018

No photo description available.कुछ समय पूर्व तक पेट्रोल के नाम पर करुण क्रंदन करने वाले क्रांतिकारियों अब इसपर भी तो कुछ प्रतिक्रिया दे दो,
बस बाजार भाव का तर्क मत देना, क्योंकि उसी तर्क की हत्या कर तुम लोग आलोचना के नाम पर मर्यादाओं की सीमाएं लांघ गए थे.....

Sunday, December 23, 2018

सत्ता पाते ही कांग्रेस ने शुरू की किसानों की जमीनों की नीलामी

देश के किसानों की आंखें खोल देने वाली खबर:
राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनते ही जिन किसानों ने ऋण नही चुकाया कांग्रेस की सरकार बनते ही नई सरकार के आदेश पर उन किसानों कि कृषि भूमि की नीलामियां आरंभ हो गईं हैं,
ज्ञात हो कि कांग्रेस ने राजस्थान के विधानसभा चुनावों में सभी किसानों के सम्पूर्ण ऋण माफ करने का वायदा किया था, और इसी वायदे की लालच में आकर बड़ी संख्या में किसानों ने कांग्रेस को राजस्थान विधानसभा चुनाव में बहुमत देकर सत्ता के सिंहासन पर बैठा दिया था,
किंतु जैसी की कांग्रेस की प्रवित्ति है उसीके अनुरुप सत्ता प्रप्ति के बाद कांग्रेस अपने वायदे और चुनावी घोषणापत्र से पलट गई, और वो सभी किसान ठगे से खड़े रह गए जिन्होंने कांग्रेस द्वारा दिखाए ऋण माफी के सब्जबाग के झांसे में आकर कांग्रेस को वोट दिया था,
और आज उन्ही किसानों के द्वारा चुनी गई कांग्रेस सरकार उन्ही किसानों की कृषि भूमि उनसे छीनकर नीलाम करवा रही है।
मृगमरीचिका दिखाने का तिलिस्म रचना कांग्रेस भली प्रकार जानती है और मृगतृष्णा से ग्रस्त वोटर उसमे फंस ही जाता है,
आजादी के 70 वर्षों तक कांग्रेस ने कभी किसानों के हितों की चिंता नही की बस उन्हें वोटबैंक के रुप में इस्तेमाल किया,
जब भाजपा की सरकारें बनी तो उनमें भ्र्ष्टाचार नदारद था।
भाजपा ने किसानों को सिंचाई हेतु बिजली का प्रबन्ध करवाया।
भाजपा ने किसानों की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 150% तक बढ़ाया।
पिछली सरकारों में यूरिया की कालाबाजारी होती थी, किसान डंडे खाता था और किसानों के हिस्से का यूरिया विभिन्न केमिकल फैक्ट्रियों में अवैध रुप से पहुंच जाया करता था, किन्तु भाजपा ने 100% यूरिया की नीम कोटिंग की और सुनिश्चित किया कि किसानों को यूरिया की सप्पलाई में कोई कमी न हो।
भाजपा द्वारा सॉइल हेल्थ कार्ड बनवाये गए जिससे किसान अपनी भूमि की क्षमता अनुसार ही फसल उगाएं और अधिक उपज से अधिक लाभ अर्जीत कर सकें।
भाजपा किसानों के हित हेतु फसल बीमा योजना लेकर आई जिससे किसनों की फसल यदि नष्ट हो जाये तो उसकी भरपाई हो सके।
भाजपा ने किसानों के लिए ई-मंडी जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवायीं जिससे किसान अपनी फसल सरलता से बेच सके।
किंतु कांग्रेस द्वारा दिखाए गए सब्जबाग के लालच में किसान यह सब भूलकर ऋण माफी के जाल में फंस गया और जिसने उसे यह सब सुविधाएं दी उसे ही भूल गया,
गरीबी हटाओ यह महज कांग्रेस के लिए चुनावी नारा रहा है जो दशकों से गांधी परिवार बोलता आ रहा है किंतु कभी इसपर अमल इसलिए नहीं किया क्योंकि यदि गरीबी वास्तव में हट गई लोग साक्षर, सम्रद्ध व् सशक्त हो गए तो फिर उन्हें कांग्रेस की आवश्यकता ही नही होगी न ही वे कांग्रेसियों के आगे सर झुकायेंगे और हाथ फैलाएंगे, जितने अधिक गरीब होंगे उतना ही कांग्रेस को फायदा होगा क्योंकी कांग्रेस अपने को उन्ही गरीबों का मसीहा बनाकर प्रस्तुत करती रहेगी और कांग्रेस के पीछे जितनी अधिक गरीबों की लंबी फौज उतनी ही अधिक कांग्रेस की शक्ति।
किसानों को समझने की आवश्यकता है कि ऋण माफी का वायदा केवल उनका वोट हथियाने का हथकंडा मात्र है, उनका वास्तविक शुभचिंतक वो है जो उन्हें कृषि हेतु आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्सचर उपलब्ध करवाकर उनकी हितों के अनुकूल सुलभ वातावरण उपलब्ध करवा रहा है,
आगामी लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस यही ऋण माफी का हथकंडा चलेगी, देश के किसानों को एक बार कांग्रेस शासित, कर्नाटक, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व् पंजाब राज्यों के किसानों संग कांग्रेस द्वारा किये गए इसी ऋण माफी के छलावे को याद रखकर ही अपना वोट किसे देना है का निर्णय करना चाहिए।
🇮🇳Rohan Sharma🇮🇳
No photo description available.

Saturday, December 22, 2018

Image may contain: 1 person, smiling, text that says "Rahul Gandhi @RahulGandhi Converting India into a police state isn't going to solve your problems, Modi Ji. It's only going to prove to over 1 billion Indians, what an insecure dictator you really are."तुम इतना जो, चिचिया रहे हो,
क्या भेद है जो खुलने से घबरा रहे हो....
जो एमरजेंसी तुम्हारी दादी लगा गयी थी,
उससे अधिक क्या होगा जिसका भय दिखा रहे हो।।
🇮🇳Rohan Sharma🇮🇳

Friday, December 21, 2018

लुटेरी कांग्रेस के नेता वीरप्पा मोइली ने वायुसेना अध्यक्ष को गलियां दी और झूठा कहा

No photo description available.राफाल पर इटैलीयन लुटेरों के गुलामों की थेथरयी अब सीमाएं लाँघ गयी है,
वायु सेना प्रमुख बी.एस धनोआ का पूरा करियर विवादों से दूर रहा है, और इतने सम्मानित व् सुसज्जित व्यक्ति जिसके हाथ में देश की वायु सेना की कमान है के विषय में कांग्रेसी पालतू वीरप्पा मोयली का बकवास करना और अनर्गल आरोप लगाना अक्षम्य है,
वह भी तब जब पद के नियमों कानूनों से बंधा हुआ वायुसेना प्रमुख स्वयं इन आरोपों का उत्तर तक देने के अधिकार से वंचित है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि घोटालेबाज लुटेरे उच्चक्के परजीवी नेहरू-गांधी परिवार के ये पाले हुए पिस्सू कांग्रेसी अपने मालिकों का इतिहास सुनते ही बिलबिला जाते हैं
🕸️ चाहें नेहरू का जीप घोटाला हो
🕸️ इंदिरा द्वारा गायत्री देवी के खजाने की लूट हो
🕸️ राजीव गांधी द्वारा बोफोर्स घोटाले की उच्चकागिरी हो
🕸️ सोनिया गांधी द्वारा ऑगस्टा वेस्टलैंड, नेवी टैंकर, एम्ब्रेयर व् नेशनल हेराल्ड की लूट हो
🕸️ राहुल गांधी द्वारा नेशनल हेराल्ड की सम्पत्ति डकारने का मामला हो
वस्त्विक्ता यह है कि आज लुटेरी कांग्रेस का मालिक डकैत गांधी परिवार 5000 करोड़ के नेशनल हेराल्ड घोटाले के केस में फंसा है और जमानत पर बाहर है,
किन्तु ये कांग्रेसी अपना राजनितिक उल्लू सीधा करने हेतु राष्ट्रीय सुरक्षा के विषयों से खिलवाड़ करने को आतुर हैं और वायुसेना प्रमुख जैसे सम्मानित व् गैर-राजनीतिक व्यक्ति पर भी झूठे आरोप लगाकर अपनी घटिया थेथरई का परिचय दे रहे हैं।
🇮🇳Rohan Sharma🇮🇳

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...